ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम

कुवैत अग्निकांड में गोपालगंज के शिव शंकर सिंह की मौत, श्रम संसाधन विभाग ने की पुष्टि

14-Jun-2024 03:13 PM

By First Bihar

DESK: कुवैत में दक्षिणी शहर मंगाफ में 12 जून को सात मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 49 श्रमिकों की मौत हो गई थी और 50 अन्य घायल हुए थे। इस इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे। जिसमें 45 भारतीय नागरिक की मौत हो गयी थी। मृतकों में बिहार के गोपालगंज का भी एक युवक भी शामिल था। 


गोपालगंज थाना क्षेत्र के सपहा गांव के रहने वाले शिव शंकर सिंह की इस हादसे में मौत हो गयी। श्रम संसाधन विभाग बिहार ने हादसे में शिव शंकर सिंह का (पासपोर्ट नबंर एन1651171 व सिविल आइडी नंबर 281022007645) जारी कर की मौत होने की पुष्टि की है। वही विदेशी श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों और फिलीपींस के 3 नागरिकों के शवों की पहचान कर ली गई है। कुवैत ने घटना की त्वरित जांच करने और मृतकों के शवों को घर भेजने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। 


कुवैत में लगी विनाशकारी आग में अपनी जान गंवाने वाले भारतीयों के परिवारों के लिए भारत सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। यह सहायता राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकारी आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पर कुवैत में आग की त्रासदी को लेकर समीक्षा बैठक की और उसके बाद यह निर्णय लिया गया है।


विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने सभी मृत भारतीय नागरिकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि भारत सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता करेगी। प्रधानमंत्री ने विदेश राज्यमंत्री को राहत उपायों की निगरानी करने और अग्निकांड में मारे गए सभी भारतीयों के शवों को स्वदेश लाने के लिए कुवैत जाने का आदेश दिया है।


बता दें कुवैत तेल के भंडार के लिए जाना जाता है। इस देश में तकरीबन 10 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का कुल 21 प्रतिशत हैं। इनमें से नौ लाख भारतीय बतौर श्रमिक अपना योगदान दे रहे हैं। पूर्व में भी कुवैत व दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय श्रमिकों की खराब स्थिति का मामला सामने आता रहा है।