ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / कुएं में गिरने से दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कुएं में गिरने से दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

15-Sep-2022 07:58 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: 10 साल के बच्चा कुएं में अचानक गिर गया। उसे बचाने के लिए एक ग्रामीण कुएं में कुदा लेकिन दोनों की कीचड़ में फंसकर मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना देव थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव की है जहां गुरुवार की देर शाम एक कुएं में गिरने पर एक बच्चे की मौत हो गयी और उस बच्चे को बचाने के दौरान एक ग्रामीण की भी मौत हो गयी। 


बताया जाता है कि पड़रिया गांव के राधामोहन विश्वकर्मा का दस वर्षीय पुत्र प्रकाश विश्वकर्मा गुरूवार की शाम गांव में कुएं के पास खेल रहा था। खेलने के दौरान ही वह कुएं के मुंडेर के जमीन के समतल होने के कारण पैर फिसलने से कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी से ज्यादा कीचड़ जमा था, इस कारण बच्चा कीचड़ में बुरी तरह फंसकर कीचड़ में धंसने लगा। 


यह देख पास से गुजर रहे गांव के ही 50 वर्षीय लालदेव सिंह कुएं की गहराई और कीचड़ की थाह लिए बिना बगैर रस्सी के बच्चें को बचाने कुएं कूद पड़े। कुएं में कीचड़ के दलदला होने के कारण बच्चें को बचाने कुएं में कूदा व्यक्ति भी दलदल में में फंस गया और समय पर बाहरी सहायता नही मिलने से दोनों की कुएं के दलदल में धंसकर मौके पर ही मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया। दोनों को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।