ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

कोसी बराज के सारे फाटक खोले गए, तटबंध के अंदर सभी स्कूल बंद; DEO ने जारी किया लेटर

28-Sep-2024 10:46 AM

By First Bihar

SUPAUL : नेपाल के तराई क्षेत्रों के साथ-साथ कोसी-सीमांचल में हो रही भारी बारिश से बिहार के कई जिलों के हालात भी अब बिगड़ सकते हैं। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने कोसी-सीमांचल समेत भागलपुर जिले को अलर्ट किया है। जिसके बाद सुपौल के डीएम ने जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। अधिकारियों ने बसुआ पट्टी के पास जाकर जायजा भी लिया। 


वहीं, वीरपुर में कोसी बराज के 19 फाटक रात में खोले गए जबकि सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक बराज के सारे फाटक खोल दिए गए। भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। भारी बारिश की वजह से कोसी नदी नेपाल और बिहार में ऊफनाई हुई है। इसका जलस्तर और बढ़ सकता है। अनुमान लगाया गया है कि शनिवार को कोसी का डिस्चार्ज 7 लाख क्यूसेक के करीब पहुंच सकता है। जो पिछले 56 साल में पहली बार रिकॉर्ड डिस्चार्ज होगा। 


इसके बाद लेटर जारी करते हुए कहा गया कि तीन चार दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण कोशी नदी के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण कोशी तटबंध के अंदर अवस्थित सभी विद्यालयों को अगले आदेश / सामान्य स्थिति होने तक बंद किया जाता है। संबंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि कोशी तटबंध के भीतर अवस्थित सभी प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों कों अर्द्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन 2024 में एवं उच्चतर माध्यमिक / माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को निकटवर्ती उच्चतर माध्यमिक/ माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक कार्य में संलग्न (Tag) करना सुनिश्चित करेंगे।


वहीं शनिवार की सुबह पहले कोसी बराज के 44 फाटक खोले गए। तब कोसी बराज पर 03 लाख 81 हजार 840 क्यूसेक पानी बढते क्रम में दर्ज किया गया। जबकि बराह क्षेत्र में 03 लाख 38 हजार क्यूसेक बढते क्रम में दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह 8 बजे तक की जानकारी के अनुसार, कोसी बराज पर 04 लाख 18 हजार 285 क्यूसेक पानी बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया।