Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
25-Jan-2020 12:38 PM
PATNA: चीन में 'कोरोना वायरस' कहर बरपा रहा है. चीन के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस खतरनाक वायरस के कारण अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 237 लोगों की हालत गंभीर है. स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1287 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने की पुष्टि की है. कोरोना वायरस को लेकर अब बिहार में भी एडवाइजरी जारी की गई है.
बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस लेकर सभी जिलों को एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी, समीक्षा, नियंत्रण की तैयारी का भी निर्देश दिया है. एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ सभी सर्विलांस अधिकारी को अलर्ट पर रहने का फरमान जारी किया गया है.
क्या है कोरोना वायरस?
कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है. ये वायरस सामान्य जुकाम से लेकर सांस लेने तक की गंभीर समस्या पैदा कर सकता है. इससे ग्रसित होने पर व्यक्ति में बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, थकान, हांफना जैसे लक्षण नजर आते हैं. अभी तक कोरोना वायरस का कोई विशेष इलाज नहीं ढूंढा जा सका है. इस विषाणु से होने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए कोई वैक्सीन का भी नहीं खोजी गई है. भारत में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक़, यह वायरस मर्स और सार्स वायरस की तरह जानवरों से आया है.