ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए

Home / news / कोलकाता की घटना के विरोध में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में OPD सेवा...

कोलकाता की घटना के विरोध में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में OPD सेवा ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

16-Aug-2024 03:53 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर आज भी देशभर में डॉक्टरों का विरोध जारी है। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने विरोध जताते हुए आज ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया जबकि इमरजेंसी सेवाएं बहाल है। 


विरोध प्रदर्शन कर रहे महिला डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता में जिस तरह एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गयी वो घटना बेहद दुखद है। अब हम सभी को अपनी सुरक्षा का डर सताने लगा है । डर इस बात का है कि जब अपने मेडिकल कॉलेज में ही हम सुरक्षित नहीं हैं तो फिर और कहां रहेंगे। 


इधर ओपीडी की सेवा ठप पड़ जाने से परेशान मरीज़ डॉक्टर की राह देख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हमें भी दुख है कि मरीज़ परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनके लिए इमरजेंसी सेवा हमने बंद नहीं की है। जबकि अन्य जगहों पर तो इमरजेंसी वार्ड तक बंद है। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा पर डॉक्टरों ने कहा कि अभी तक सीसीटीवी पूरी तरह से नहीं लगाया गया है। अब हमें भी अपनी सुरक्षा का डर सताने लगा है। news image

news image