BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
20-Jan-2023 02:33 PM
By First Bihar
DESK : भारतीय क्रिकेटर के.एल.राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मालूम हो कि, राहुल और आथिया के अफेयर की खबरें फैन्स के बिच खुब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद अब इन दोनों की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी।इन दोनों की मशहुर जोड़ी 23 जनवरी को महाराष्ट्र के खंडाला में सात फेरे लेगी। इधर, जबसे कपल की शादी की डेट सामने आई है, तभी से फैन्स उनके मैरेज से जुड़ी हुई सभी जानकारी लेना चाह रहे हैं। इसी बीच उनके विवाह से जुड़ी एक नई अपडेट निकल कर सामने आई है।
बता दें कि, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज KL राहुल और बॉलिवुड एक्टर सुनिल शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी एक दूसरे संग शादी रचाने वाले हैं। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी शादी 23 जनवरी को महाराष्ट्र के खंडाला में होने जा रही है। इसको लेकर बांद्रा वेस्ट के पाली हिल के पास स्थित क्रिकेटर राहुल के घर के बाहर कुछ दिन पहले ही डेकोरेशन देखने को मिल रहा है। हालांकि,अपनी शादी को लेकर अब तक न ही राहुल ने कुछ कहा है, और न ही अथिया ने लेकिन, दोनो के प्रशंसक उनके शादी की पूरी प्लानिंग जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल, अभी भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज चल रही हैं। इसी दौरान राहुल और आथिया शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, इनकी शादी में भारतीय टीम के ज्यादातर प्लेयर शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके पीछे की वजह भारतीय टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज बताई जा रही है। इसके साथ ही यह इसके बाद इसी टीम को ऑस्ट्रेलिया भी खेलना है। ऐसे में जब टीम के प्लेयर IPL के समय फ्री होंगे तो वो लोग इस नई जोड़ी से मुलाक़ात करेंगे।
आपको बताते चलें कि, इन दोनों की शादी काफी ग्रैंड और अलग होने वाली है। इस बड़ी नामी- ग्रामी शादी में दोस्त और परिवार समेत लगभग 100 लोगो को बुलाया गया है। इसमें बॉलिवुड एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कुछ प्रसिद्ध हस्तियों का शामिल होना तय माना जा रहा है।