ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत

केके पाठक ने समस्तीपुर के दर्जनों स्कूलों का किया निरीक्षण, शिक्षकों को जमकर हड़काया, छात्रों को दी ये हिदायत

केके पाठक ने समस्तीपुर के दर्जनों स्कूलों का किया निरीक्षण, शिक्षकों को जमकर हड़काया, छात्रों को दी ये हिदायत

11-Aug-2023 10:28 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक राज्य की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं और लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को वे समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्जनभर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और शिक्षकों की जमकर क्लास लगाने के के साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी। केके पाठक के औचक निरीक्षण को लेकर शिक्षकों में हड़कंप मचा रहा।


केके पाठक ने समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के सड़क के किनारे स्थित दर्जनभर से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय सरायरंजन में वो क्लास रूम में पहुंचे और बच्चों से मिले और उनसे बातचीत की। बच्चों से पठन पाठन में होने वाली परेशानियों के बारे पूछा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से भी बातचीत की। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को होम वर्क देने का निर्देश दिया।


निरीक्षण के दौरान सरायरंजन के अल्फा स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा था। जहां वर्ग क्लास को स्टोर नाया गया था। क्लासरूम की यह हालत देखकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव भड़क गए। उन्होंने हेडमास्टर को हड़काया। साथ ही स्कूल के एचएच क्लास रुम को स्टोर के रूप में उपयोग नहीं करने की हिदायत दी। नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल के एचएम और डीईओ को तुरंत क्लास रूम को खाली कराने का निर्देश दिया। 


सरायरंजन हाई स्कूल में पहुंचते ही केके पाठक ने सीनियर क्लास के बच्चों से पूछा कौन-कौन बच्चे ट्यूशन पढते हैं। क्लास 9 के अधिकतर बच्चों ने हाथ उठाया। इस पर उन्होंने शिक्षक की ओर देखते हुए कहा क्या यहां पढाई नहीं होती। बच्चों ने कहा होती है लेकिन अतिरिक्त जानकारी के लिए ट्यूशन करते हैं। इस पर उन्होंने शिक्षकों को अतिरिक्त क्लास कराने को कहा। साथ ही उन्होंने बच्चों से 75% उपस्थिति नहीं होने पर परीक्षा में बैठने नहीं दिए जाने की भी हिदायत दी। स्कूल के प्रिंसिपल से बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी निर्देश दिया। इसके अलावा छात्रों को पोशाक में आने की हिदायत दी।