ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने डीएसपी को हड़काया, कहा- 15 दिन में सुधर जाओ नहीं तो नाप दूंगा

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने डीएसपी को हड़काया, कहा- 15 दिन में सुधर जाओ नहीं तो नाप दूंगा

05-Jul-2019 04:11 PM

By 4

KISHANGANJ: सूबे के बिगड़ते लॉ एंड आर्डर को दुरूस्त करने के लिए डीजीपी पूरे बिहार में घूम घूम कर अपने अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं. गुप्तेश्वर पांडेय आज यानि शुक्रवार को किशनगंज पहुंचे और डीएसपी की क्लास लगाते हुए कहा कि कार्यशैली में सुधार लाइए बहुत शिकायत मिल रही है. डीजीपी ने साफ कहा कि 15 दिन का वक्त दे रहा हूं सुधर जाइए. पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि 15 दिनों में असर दिखेगा. अपराध,शराबबंदी को कंट्रोल करने को लेकर सभी एसएचओ को निर्देश दे दिया गया है. पत्रकारों की मौजूदगी में सभी एसएचओ से डीजीपी ने बैठक के दौरान ही पूछा कि क्राइम कंट्रोल कितने दिनों में होगा ? जिसके बाद एसएचओ ने एक स्वर में कहा कि 15 दिनों में अपराध पर कंट्रोल हो जायेगा. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रेलवे स्टेशन पहुचे जहां एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार की जमकर क्लास लगाई और कहां कार्यशैली में सुधार लाइए बहुत शिकायत मिल रही है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में फिर किशनगंज आउंगा. मौके पर डीआईजी राजेश त्रिपाठी, पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा, कटिहार रेल एसपी, किशनगंज एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर इरशाद आलम, सार्जेंट मेजर रंजन कुमार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, समेत जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे.