ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / किशनगंज : ठाकुरगंज के टी एस्‍टेट में घूमते दिखा चीता, लोगों में दहशत,...

किशनगंज : ठाकुरगंज के टी एस्‍टेट में घूमते दिखा चीता, लोगों में दहशत, वन विभाग के अधिकारी कर रहे सचेत

28-Dec-2021 02:25 PM

KISHANGANJ : किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में चीता दिख जाने से लोगों में दहशत का माहौल हो गया है. मजदूरों ने चाय बगान में चीते को घूमते देखा था. इसके बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना तत्‍काल वन विभाग को दी गई. चीता के रिहायशी इलाके में प्रवेश करने के भय से लोग डरे-सहमे हैं. दूसरी तरफ, वन विभाग की टीम चीता को पकड़ने में जुट गई है. साथ ही टीम स्‍थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है. व‍न विभाग के अधिकारियों ने भी इलाके में चीता होने की पुष्टि की है.


जानकारी के अनुसार, किशनगंज के ठाकुरगंज नगर पंचायत के टी एस्‍टेट के चाय बागान में सोमवार देर शाम को चीता देखा गया. वन विभाग के कर्मी ने बताया कि बंगाल टाइगर की बात बताई जा रही थी, जो गलत है. वहां मौजूद पैरों के निशान और अन्‍य तथ्‍यों की छानबीन करने के बाद इलाके में चीता होने की बात सामने आई है. वन विभाग के 25 कर्मचारी चीता को पकड़ने में जुटे हैं. इसके पकड़े जाने तक लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है. वन विभाग के कर्मचारी दरवाजा आदि अच्छी तरह से बंद रखने की सलाह दे रहे हैं. 


वन‍ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह नेपाल बॉर्डर से लगता हुआ इलाका है. यहां अक्‍सर नेपाल के जंगलों से हाथी भोजन की तलाश में आते हैं. वे फसलों का व्‍यापक पैमाने पर नुकसान करते हैं. अब इलाके में चीता होने की खबर ने वन विभाग की चिंता और परेशानी बढ़ा दी है. वन विभाग के आलाधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. वन अधिकारी यूएन दुबे ने बताया कि चीता को जल्‍द ही पकड़ लिया जाएगा. तब तक के लिए वनकर्मियों को जानमाल की नुकसान बचाने की हिदायत दी गई है.


इससे पहले किशनगंज के अररिया में भी सोमवार दोपहर बाद एक चीता घूमता हुआ देखा गया. गांव में चीता के होने की सूचना पाकर लोगों में भगदड़ मच गयी. बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल बन गया. हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने चीता को कब्जे में लिया. अररिया में चीते ने कई लोगों पर हमला करके घायल भी कर दिया था.