Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
10-Dec-2020 08:40 PM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : कोरोना के दूसरे चरण के संक्रमण का असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में पहले से पॉजिटिव मरीजों का दर बढ़ा है. वहीं लोगों के साथ-साथ अफसरों की भी लापरवाही सामने आ रही है. ताजा मामला किशनगंज जिले का है, जहां एक बीडीओ के ऊपर कोरोना फैलाने का आरोप लगा है. जिलाधिकारी से मिलकर कुछ लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है.
किशनगंज जिला परिषद की बैठक में दिघलबैंक की प्रखंड प्रमुख पुनम देवी ने दिघलबैंक के प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरन साह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मोर्चा खोला है. साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा सात दिनों के भीतर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं करता है तो वह आत्मदाह कर लेंगी.
दिघलबैंक के प्रखंड प्रमुख के मुताबिक सात दिसंबर को दिघलबैंक प्रखंड के 15वीं वित्त आयोग अंतर्गत योजनाओं का चयन एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर पंचायत समिति सदस्य की बैठक बुलायी गयी थी लेकिन दिघलबैंक प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरन साह के द्वारा नोटिस जारी कर खुद को कोरोना पॉजिटिव बताकर खुद ही बैठक को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था.
उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों की बैठक को स्थगित करना प्रखंड विकास पदाधिकारी के अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं. प्रखंड प्रमुख ने आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमित होने की बावजूद दिघलबैंक प्रखंड विकास पदाधिकारी तीन अलग विभाग के प्रभार में कार्यरत है, जो कोरोना वायरस को प्रखंड में फैलाने का काम कर रहे हैं.
BDO पर कार्रवाई के लिए उन्होंने किशनगंज जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन भी दिया है. प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने जिला प्रशासन को धमकी दी है कि कोरोना फैलाने के आरोपी दिघलबैंक प्रखंड विकास पदाधिकारी पर जिला प्रशासन अगर कार्रवाई नहीं करती है तो वो जिला प्रशासन के समक्ष आत्म दाह करेंगी.
वहीं इस बैठक में मौजूद AIMIM के दो-दो विधायकों ने प्रखण्ड प्रमुख का साथ देते हुए आरोपी BDO पर कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही कहा अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को विधान सभा में उठाया जाएगा.