मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Sep-2024 12:00 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: बिहार के एक पूर्व विधायक और सत्ताधारी दल जेडीयू के नेता को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। पूर्व विधायक ने एसपी को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल पूरे मामले की छानबीन में जुट गया है। अपराधियों ने अबतक 8 बार ईमेल भेजकर पूर्व विधायक को धमकी दे चुके हैं।
दरअसल, किशनगंज के पूर्व विधायक और जेडीयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम को धमकी भरा ईमेल भेजा जा रहा है। साइबर अपराधियों द्वारा आठ बार धमकी भेज कर तीन से चार दिन के भीतर उनके फेसबुक आईडी को डिलीट करने की बात कही है। पूर्व विधायक ने घटना की जानकारी एसपी सागर कुमार को दी दी है और कार्रवाई की मांग की है। बीते 20 अगस्त से अबतक 8 बार साइबर अपराधियों ने धमकी भरा ईमेल भेजा है।
पूर्व विधायक और जेडीयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने एसपी को पूरा ब्योरा सौंपा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस की साइबर सेल छानबीन में जुट गई है। साइबर सेल इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया है और किसने यह धमकी भरा ईमेल भेजा है। ईमेल आईडी ट्रेस होने के बाद मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।