TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
18-Feb-2024 07:13 AM
By First Bihar
DESK : सभी फसलों पर एमएसपी और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच का आह्वान करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा के सिद्धूपुर गुट के साथ केंद्रीय मंत्रियों की चौथे दौर की बैठक आज चंडीगढ़ में रविवार की शाम छह बजे होगी।
वहीं, इस बैठक से पहले सिद्धूपुर गुट के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल व किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने हरियाणा-पंजाब के शंभू बार्डर पर प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी पर अध्यादेश लाती है तो गतिरोध समाप्त हो सकता है। अध्यादेश के लिए छह माह का समय होता है।
मालूम हो कि, इससे पहले केंद्रीय मंत्रियों से किसानों की तीन बैठकें अच्छे माहौल में हुईं, पर कोई हल नहीं निकला। अब संभावना जताई जा रही है कि रविवार की बैठक में कोई न कोई हल जरूर निकलेगा। डल्लेवाल और पंधेर ने कहा, हमें कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव निकट हैं, अत: जो मांगें आपने रखी हैं, वह पूरी नहीं की जा सकती हैं। यह बातें अनुचित हैं।
उधर किसानों का कहना है कि , सरकार मामले का हल चाहती है तो तत्काल अध्यादेश लाए। अध्यादेश में कहे कि हम एमएसपी पर कानून बनाएंगे, तो ही बात आगे बढ़ सकती है। दूसरी मांग किसान मजदूरों के कर्जे समाप्त करना है। यह सभी सरकारी बैंक के हैं। सरकार अगर चाहे तो दो दिन में सारी रिपोर्ट उसकी मेज पर होगी। यह राजनीतिक इच्छाशक्ति का सवाल है।