ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / किसानों को लेकर राहुल गांधी का बड़ा एलान, कहा - हमारी सरकार आने...

किसानों को लेकर राहुल गांधी का बड़ा एलान, कहा - हमारी सरकार आने के बाद मिलेगी MSP की लीगल गारंटी

16-Feb-2024 01:04 PM

By First Bihar

SASARAM : राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम में हैं। तेजस्वी यादव का भी उन्हें साथ मिला है। सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप में राहुल-तेजस्वी साथ दिखे। जीप तेजस्वी ने ड्राइव की और राहुल गांधी उनके बगल में बैठे। पीछे कांग्रेस नेता मीरा कुमार भी थीं। जमुहार से सासाराम शहर के पहले SP जैन कॉलेज तक करीब 4 किमी तेजस्वी यादव ने गाड़ी चलाई।


वहीं, इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किसानों को लेकर राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि - आपकी जमीन है आपसे छीनी जा रही है। सही राशि और सही मुआवजा नहीं प्रदान किया जा रहा है। हमारी सरकार जब थी तो किसानों के जमीन की रक्षा के लिए कानून लाई थी जमीन अधिग्रहण बिल। इसके तहत चार गुणा से अधिक रेट पर आपको पैसा मिलना चाहिए था और बिना पूछे किसी की जमीन नहीं ली जा सकती थी और 5 साल तक यदि उसे जमीन का कोई उपयोग नहीं किया गया तो सरकार जमीन को वापस करेगी। यह कानून हमारी सरकार ने लाई थी वह कानून आपके लिए देश के किसानों के लिए लागू किया गया था। 


लेकिन इस कानून को नरेंद्र मोदी की सरकार ने रद्द कर दिया और किसानों के साथ हकमारी कर रहे हैं। लेकिन याद रखें जब हमारे गठबंधन की सरकार आएगी तो किसानों को वापस से वह सभी  सुविधा मिलेगी जो हमारी सरकार में पहले से मिला करती थी। हमारी सरकार बनेगी तो जितने भी सरकारी बहाली है वह पूरी कर ली जाएगी। यह हमारी गठबंधन का पूरे देश से लागू होगा। 


उसके अलावा उन्होंने कहा कि -किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। हमारी  सरकार में आने के बाद कांग्रेस MSP की लीगल गारंटी देगी।  जब भी किसानों ने कांग्रेस से कुछ मांगा है, उन्हें दिया है। चाहे वो कर्जमाफी हो या फिर MSP, कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की है और हमेशा करेंगे।