बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
30-Jan-2021 12:36 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए बिहारभर में आज महागठबंधन ने मानव श्रृंखला बनाई. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद बुद्ध स्मृति पार्क के पास मानव श्रृंखला में खड़े रहें।.
इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर मानव श्रृंखला बनाई. इस दौरान कांग्रेस नेता अजित शर्मा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राजद नेता शयाम रजक ने भी तेजस्वी यादव के साथ बुद्ध स्मृति पार्क के पास मानव श्रृंखला बनाई.
मानव श्रृंखला के दौरान बड़ी संख्या में वाम दल के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया. लाल झंड़ा हाथों में लिए पटना के डाकबंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में वाम दल के कार्यकर्ता खड़े दिखे. कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए लोगों को बिना हाथ पकड़े दो गज की दूरी पर खड़े रहने की सलाह दी गई है. मानव श्रृंखला में महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने हिस्सा लिया.
वहीं 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है.इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास ने मोतिहारी के गांधी आश्रम में मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया.