दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
06-Feb-2021 09:49 AM
PATNA :केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेर किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसे लेकर ही आज दोपहर 12 से 3 बजे तक किसानों ने देशभर में चक्का जाम का ऐलान किया है. विपक्षी पार्टियों ने भी इस बंद का समर्थन किया है.
लेकिन बिहार में महागठबंधन ने इंटर परीक्षार्थियों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वाम दलों ने बिहार में सिर्फ 1 घंटा तक चक्का जाम करने का फैसला लिया है, ताकि परीक्षार्थियों और अभिभावकों को कोई दिक्कत न हो.
बिहार में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक महागठबंधन ने चक्का जाम करने का निर्णय लिया है. हालांकि चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा. राजद के किसान प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव ने कहा है कि चक्का जाम के दौरान इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा.
भाकपा माले ने भी 2 बजे से 3 बजे तक एक घंटे के चक्का जाम की बात कही है. इंटर की परीक्षा से जुड़े परीक्षार्थी और अभिभावकों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.