दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Feb-2020 11:06 AM
BANKA: शादीशुदा लड़की से इश्क फरमाना एक लड़के को महंगा पड़ गया. प्रेम प्रसंग में युवक के साथ उसके दोस्त को भी गोली मार दी गई. घटना बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र की है. गोपालपुर के रहने वाले 25 साल के निक्कू दास की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और शव को शाहकुंड की बुढ़िया नदी में फेंक दिया.
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर रोड पर हुए गोलीकांड में घायल सोनू मृतक का साथी है. गोली लगने के बाद वह मौके से बचकर भाग निकला था. कहा जा रहा है कि निक्कू को बदमाशों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी. अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी निक्कू के चाचा सुशील दास ने भतीजे के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई. सुशील ने बताया कि सोनू के साथ निक्कू घर से निकला था. सोनू के बारे में पता चला कि उसे गोली लगी है वहीं भतीजे के बारे में पूछने पर उसने बताया कि उसे फंटूस ने पकड़ कर रख लिया है.
दरअसल कुछ दिन पहले फंटूस की पत्नी से सोनू ने भागकर शादी कर ली थी. जिसके बाद से फंटूस बेहद नाराज था. फंटूस ओडिशा में नौकरी करता है. फंटूस जब भी पत्नी को फोन करता था तो वह रिसीव नहीं करती थी. इस पर उसे शक हुआ और पता चला कि गांव के ही सोनू नाम के लड़के से उसका लव अफेयर चल रहा है. आशंका है कि इसी कारण से फंटूस ने ही दोनों को गोली मारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.