Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
07-Jan-2024 03:08 PM
By First Bihar
PATNA: अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारने वाले दारोगा रश्मि रंजन की इलाज के दौरान पटना के IGIMS में मौत हो गयी। पिछले चार दिनों से वे जिन्दगी और मौत से जूझ रहे थे। रविवार की सुबह उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्नी और दोनों जुड़वा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि सिविल कोर्ट में तैनात दारोगा रश्मि रंजन कई दिनों से तनाव में चल रहे थे। 3 जनवरी को उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। वे औरंगाबाद के रहने वाले थे। जो हवाई अड्डा थाना इलाके में किराये के मकान में पत्नी और जुड़वा बेटों के साथ रहते थे। दारोगा की मौत के बाद पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
रश्मि रंजन 2009 बैच के दारोगा थे। वे पटना सिविल कोर्ट में स्पीडी ट्रायल में तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से वे काफी डिप्रेशन में थे। मिली जानकारी के अनुसार गांव में उनका नाम किसी केस में दे दिया गया था। जिसके बाद से वे काफी परेशान रह रहे थे। 3 जनवरी को पटना स्थित आवास पर उन्होंने खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां स्थिति नाजुक होता देख डॉक्टरों ने आईजीआईएमएस में रेफर कर दिया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।