पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
31-May-2023 09:55 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बगहा में एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला बोला है। इस हमले में किसान बुरी तरह घायल हो गया है। गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त वह खेत में सिंचाई कर रहा था तभी अचानक एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये।
आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बगहा दो प्रखंड के नरवल बरवल पंचायत के पोखरभिंडा सरेह की है। जहां मगरमच्छ के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। लोगों में इसे लेकर दहशत का माहौल है।
आज मगरमच्छ ने 50 वर्षीय किसान गोबरी बिन को बुरी तरह से घायल कर दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से किसान को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया।