ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / खेत में काम करने के दौरान 2 लोगों की वज्रपात से मौत, परिजनों...

खेत में काम करने के दौरान 2 लोगों की वज्रपात से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

07-Aug-2021 09:06 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: बिहार में वज्रपात से 9 लोगों की मौत हो गयी है। बांका में 7 और औरंगाबाद में 2 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। औरंगाबाद के दो प्रखंडों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से दो की मौत हो गयी।


पहली घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है और दूसरी मदनपुर थाना क्षेत्र की। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नेउती गांव निवासी किलोधर यादव के बेटे बीस वर्षीय शैलेन्द्र यादव के रूप में हुई है। वही मदनपुरा थाना क्षेत्र के वाजीतपुर गांव निवासी 50 वर्षीय श्यामदेव यादव के रूप में की गयी है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 


परिजनों ने बताया कि जिस वक्त बिजली गिरी उस वक्त श्यामदेव यादव खेत में काम कर रहे थे वही नेउती गांव निवासी शैलेन्द्र यादव भी खेत में रोपनी कर रहा था। रोपनी के वक्त हुई तेज आंधी बारिश में भी खेत में मौजूद थे तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से मौत हो गयी। शैलेन्द्र यादव की शादी पिछले महीने ही हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।