बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
14-Aug-2023 04:53 PM
By First Bihar
BAGAHA: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक भालुओं के झुंड ने हमला बोल दिया। एक साथ कई भालुओं के हमले से खेत में काम कर रहे दो किसान बुरी तरह से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। इस घटना से गुस्साएं ग्रामीण गोनौली रेंज ऑफिस पहुंचे जहां रेंजर को पूरी घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने घायल किसानों को मुआवजे दिये जाने की भी मांग की। मिली जानकारी के अनुसार जब किसान खेत में काम कर रहे थे तभी पांच की संख्या में भालुओं का झूंड वहां आ पहुंचा। जिसके बाद वहां काम कर रहे किसानों पर हमला बोल दिया। भालू ने एक किसान के मुंह का जबड़ा तोड़ दिया तो दूसरे के हाथ का कुछ हिस्सा चबा गया। भालू के हमले में दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हैं।
आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। श्रवण चौधरी और प्रेम चौधरी की हालत को देखकर गांव वाले भी हैरान है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हालत ठीक नहीं है। भालू ने दोनों पर इस कदर से हमला किया है कि दोनों बुरी तरह से घायल हो गये है। गांव वालों ने घटना की जानकारी वन विभाग के रेंजर को दी है और पीड़ितों को मुआवजा दिये जाने की भी मांग की है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। भालू के आतंक से लोग काफी भयभीत है। लोगों ने घर से निकलना फिलहाल बंद कर दिया है।