बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
03-Sep-2024 07:09 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: पैसे की लेन-देन को लेकर मिठाई दुकानदार को खौलते तेल की कराही में बदमाशों ने फेंक दिया है। जिससे दुकानदार बुरी तरह झुलस गया। घटना वैशाली के बिदुपुर बाजार पेठिया के पास मंगलवार शाम की है। घायल मिठाई दुकानदार को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी बिदुपुर से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वही पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुप्ता स्वीट्स हाउस के मालिक संतोष कुमार साह ने खिलवत गांव के लाला सिंह उर्फ लाला राय से उधार पैसे ली थी। जिसे लेकर लाला सिंह का बेटा दिनेश सिंह, उपेन्द्र सिंह तीन अन्य लोगों के साथ दुकान पर आया। दुकानदार संतोष चूल्हे पर खजूरी बना रहा था। दुकान पर तगादा करने पहुंचे लोगों ने पैसे की मांग की। तब दुकानदार ने दो तीन दिन की और मोहलत मांगी।
इसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी और लोग दुकानदार से मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में दुकानदार को खौलते कराही के तेल में फेंक दिया। जिससे वो बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद पास के दुकानदार ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। वो दाउदनगर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।