TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
23-Dec-2023 08:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई मिले इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक खुद निरीक्षण भी कर रहे हैं और नए - नए फरमान भी जारी कर रहे हैं। इस नए आदेश से पाठक ने उन शिक्षकों पर लगाम कसा है जो स्कूल पहुंचने के बाद भी मनमानी करते हैं। अब पाठक ने एक झटके में सरकारी स्कूलों में चली आ रही वर्षों पुरानी हाजिरी सिस्टम को खत्म कर दिया है।
दरअसल, के के पाठक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर शिक्षकों की उपस्थित दर्ज करने का नया पैटर्न सेट कर दिया है। यह अगले साल जनवरी महीने से लागू होगा। पाठक ने यह फैसला शिक्षा विभाग की नियमित समीक्षा के दौरान लिया है। इसके बाद सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम जारी कर दिया। इस पत्र में कहा गया है कि अब स्कूलों में साल में 12 रजिस्टर में शिक्षकों की हाजिरी बनेगी। पहले एक ही रजिस्टर में 12 महीने के 12 पन्ने होते थे जिनमें शिक्षक अपना हस्ताक्षर और स्कूल आने जाने का समय दर्ज करते थे। लेकिन, अब इसमें बदलाव हो गया है।
वहीं, इस नए सिस्टम के अनुसार अब प्रतिदिन एक पन्ने में स्कूल के सभी शिक्षक और कर्मी अपनी हाजिरी दर्ज करेंगे। दूसरे दिन रजिस्टर के दूसरे पन्ना का उपयोग किया जाएगा। रजिस्टर में शिक्षक अपना हस्ताक्षर और स्कूल आने का समय नोट करने के साथ स्कूल में पढ़ाई का विवरण भी दर्ज करेंगे। रजिस्टर में यह बताना होगा कि उन्होंने कितनी घंटियों में क्लास किया और किस विषय की पढ़ाई बच्चों को कारवाई। यानी प्रत्येक शिक्षक की हाजिरी पंजी में उनके नाम के आगे आठ क्लास का स्पेस बना होगा जिसमें शिक्षक घंटीवार विषय का नाम दर्ज कर अपना हस्ताक्षर करेंगे।
उधर, इस जारी पत्र के अनुसार हाजिरी बनाने का यह नया सिस्टम अगले साल 1 जनवरी से लागू होगा। फिलहाल यानी दिसंबर में पुरानी पद्धति से ही हाजिरी बनाई जाएगी। जो टीचर हाजिरी की इस नई प्रणाली को फॉलो नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई होगी। इस नए सिस्टम से उन शिक्षकों पर लगाम कस जाएगा जो स्कूल आने के बाद भी क्लास में नहीं जाते हैं क्योंकि, निरीक्षण के दौरान अधिकारी हाजिरी पंजी देखकर बच्चों से इसका क्रॉस वेरिफिकेशन भी करेंगे।