ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

खरना पूजा संपन्न, 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

19-Nov-2020 08:34 PM

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन आज व्रती खरना पूजा संपन्नहो गया है. नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत कल यानी बुधवार को हो गई थी और आज शाम व्रतियों ने खरना पूजा की. गुड़ और दूध में अरवा चावल से बनी खीर और रोटी का भोग लगाया गया और इसे ग्रहण करने के बाद व्रतियों ने 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला उपवास की शुरुआत कर दी.


कोरोना काल को देखते हुए इस बार का छठ बेहद सतर्कता वाला होगा. गंगा घाटों पर लोग अर्घ्य देने के लिए जाने से बचेंगे. प्रशासन की तरफ से भी लगातार अपील की जा रही है कि लोग कम से कम संख्या में गंगा घाट पहुंचे लेकिन आस्था का उफान ऐसा है कि गाड़ियां नहीं चलने के बावजूद बड़ी तादाद में लोग गंगा किनारे छठ पूजा करने के लिए जाने को तैयार हैं. प्रशासन ने पटना के गंगा घाटों पर हर तरह के इंतजाम पूरे कर लिए हैं हालांकि गाड़ियों का परिचालन गंगा किनारे वाली सड़कों और इलाकों में पूरी तरह से वर्जित रहेगा. पटना के गंगा घाट तक पहुंचने के लिए कम से कम 1 किलोमीटर और ज्यादा से ज्यादा 3 किलोमीटर तक व्रतियों को पैदल चलना होगा. 


वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई परिवार अपने घर की छतों और आसपास के तालाब पर ही छठ पूजा करने का मन बना चुके हैं. ज्यादातर लोगों ने घर के छत के ऊपर ही कुंड बनाकर छठ पूजा करने की तैयारी की है. आपको बता दें कि 20 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और 21 नवंबर की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा.