BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह अवैध गैस सिलेंडर का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा
05-May-2021 05:25 PM
KHAGARIA: खगड़िया के रोहियार दियारा में आज दिनदहाड़े पुलिस औऱ अपराधियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। काफी देर तक चले मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी मुजरिम छबीला यादव को धर दबोचा। पुलिस की गोली से छबीला यादव का एक साथी घायल हो गया है. बुधवार की दोपहर ये मुठभेड खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार दियारा में हुई है।
STF टीम ने दी थी दबिश
दरअसल बिहार पुलिस के STF को कुख्यात छबीला यादव और उसके गिरोह के दियारा इलाके में छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद STF ने जिला पुलिस को साथ लेकर दियारा इलाके में धावा बोला था। पुलिस दल को देखते ही छबीला औऱ उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग होती रही।
पुलिस की फायरिंग में छबीला यादव गिरोह के एक सदस्य रूपेश साव को गोली लगी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रूपेश साव के पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल रूपेश साव के साथ साथ कुख्यात छबीला यादव को भी धर दबोचा है। उस गिरोह का एक औऱ सदस्य छोटू साव भी पकड़ा गया है।
हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस ने मुठभेड़ में अपराधियों को धर दबोचने के बाद उनके पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। छबीला यादव गिरोह के ठिकाने से एक सेमी ऑटोमेटिक रायफल, एक रेगुलर रायफल, एक कट्टा के साथ साथ 75 गोलियां बरामद की गयी है। पुलिस ने उनके पास से 2 बिंडोलिया भी बरामद किया है. कुछ औऱ अपराधी हथियार के साथ भाग निकले।
पुलिस ने बताया कि कुख्यात छबीला यादव खगड़िया दियारा का आतंक माना जाता है। लंबे अर्से से पुलिस को उसकी तलाश थी। छबीला यादव से पूछताछ की जा रही है। इसमें कई अहम सुराग हाथ लगने की संभावना है।