ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर

Home / news / खादी के मास्क की ऑनलाइन बिक्री शुरू, यहां कर सकते है आर्डर

खादी के मास्क की ऑनलाइन बिक्री शुरू, यहां कर सकते है आर्डर

09-Jul-2020 04:02 PM

DESK : कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना जरुरी है. यही वजह है कि बाज़ार में तरह-तरह के मास्क अब उपलब्ध हैं. खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने भी कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए खादी के मास्क की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है. खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि खरीदारों को खादी के नाम पर बाज़ार में हो रहे फर्जीवाड़े से बचने के लिए ऐसा किया गया है. कईं ऑनलाइन पोर्टल खादी के नाम पर ऐसे मॉस्क बेच रहे हैं जो न तो खादी के कपड़े हैं और न ही हाथ से बने हैं 

खादी इंडिया   सूती और सिल्क, दो तरह के मॉस्क बेच रहा है. इन मास्क को खादी के सूती कपड़े से डबल-लेयर से  बनाया गया है. सिल्क मॉस्क तीन-परत वाले हैं, जिसमे सूती खादी की दो आंतरिक परत होगी और खादी सिल्क की सबसे ऊपरी परत. ये मास्क तीन आकारों में उपलब्ध हैं. सूती मॉस्क की कीमत मात्र 30 रुपये और सिल्क मॉस्क की कीमत 100 रुपये रखी गई है. इन मास्क केलिए आप ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं. मास्क की ऑनलाइन खरीद के लिए आपको न्यूनतम 500 रुपये का ऑर्डर करना होगा. वर्तमान में ऑनलाइन बिक्री केवल देश के भीतर ही मान्य है.

खादी के मास्क खरीदने के लिए आप http://www.kviconline.gov.in/khadimask पर ऑर्डर कर सकते हैं. बिहार में चुनावी साल है इसलिए आगामी चुनाव को देखते हुए चुनावी मास्क भी बाज़ार में उपलब्ध हैं. मास्क के माध्यम से अलग-अलग पार्टियां अपने चुनाव चिन्ह का जम कर प्रचार कर रही है.