राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
21-Sep-2021 07:45 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद के रफीगंज में खाद विक्रेता की मनमानी से परेशान किसानों ने आज जमकर हंगामा किया। खाद की कालाबाजारी को लेकर लोग आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे किसान भड़क उठे और पथराव करने लगे।
रफीगंज के डाकबंगला स्थित इफ्को बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस भीड़ में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थी। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ सुबह से ही देखी जा रही थी। किसान लंबी लाइन में लगे हुए थे तभी कालाबाजारी के लिए ट्रैक्टर पर खाद ले जाया जा रहा था।
जिसे किसानों ने जाने से रोक दिया और खाद बिक्रेता की इस मनमानी का खिलाफ विरोध प्रदर्शन और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बल पूर्वक भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जिससे लोग भड़क उठे और पथराव करने लगे। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लाठीचार्ज के दौरान कई किसानों को चोटे आई है वही पुलिस की वैन भी क्षतिग्रस्त हो गयी।