ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हॉस्पिटल को ऑक्सीजन कंसट्रेटर और सर्जिकल मास्क उपलब्ध कराया

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हॉस्पिटल को ऑक्सीजन कंसट्रेटर और सर्जिकल मास्क उपलब्ध कराया

07-Jun-2021 03:05 PM

By Aryan Anand

PATNA: केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल को 3 ऑक्सीजन कंसट्रेटर उपलब्ध करायी गयी। वही पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) के अस्पताल प्रशासन को सर्जिकल मास्क दिया गया। पीएमसीएच के मेडिकल सुपरिटेंडेंट आई. एस. ठाकुर को सर्जिकल मास्क भेंट किया गया।


कोरोना महामारी के बीच अस्पताल में ऑक्सीजन कंसट्रेटर उपलब्ध कराए जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने आभार जताया। लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि यह ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन हवा से खुद ऑक्सीजन संग्रह करेगा। जिससे ऑक्सीजन की कमी नही होगी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के निर्देश पर मोहित कुमार ने अस्पताल के निदेशक को तीन ऑक्सीजन कंसट्रेटर सौंपा। 


इस मौके पर दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौसरिया, अरुण कुमार मुन्ना और मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया भी मौजूद थे। विधायक संजीव चौरसिया ने इसे लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को धन्यवाद दिया। संजीव चौरसिया ने बताया कि पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद के सौजन्य से लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में 3 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दिया गया। जिसकी अस्पताल में बहुत जरूरत थी। इसके साथ ही पटना मेडिकल अस्पताल (PMCH) प्रशासन को सर्जिकल मास्क भेंट किया गया।