Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा
16-Sep-2024 08:59 AM
By First Bihar
DESK : देश के अंदर कुछ महीने पहले ही लोकसभा का चुनाव हुआ और इस चुनाव में भाजपा उस कदर प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसकी लोग कयास लगा रहे थे। ऐसे में अब इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बड़ा खुलासा किया है। गडकरी ने बता दिया है कि आखिर क्यों भाजपा को लोकसभा चुनाव 2024 में सीटें कम हासिल हुई है।
दरअसल, नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में भाजपा की सीटें कम होने को लेकर जिक्र करते हुए कहा कि इस चुनाव में विपक्षी दल के नेता मतदाताओं को अच्छी तरह से भ्रमित कर पाए। उनसे जब यह सवाल किया गया कि ' सीटों की संख्या के लिहाज से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को झटका क्यों लगा?' इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'यह चुनाव लोगों को समझाने या भ्रमित करने वाला था। पहले तो विपक्ष ने मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए कानाफूसी अभियान चलाया था। उनका कहना था कि भाजपा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान के खिलाफ है और संविधान को बदल देगी।'
गडकरी ने कहा, विपक्षी नेताओं ने खासतौर से पिछड़ा वर्ग में डर पैदा किया कि उनको मिलने वाले लाभ अब जारी नहीं रहेंगे। दूसरा, हमारी तरफ से किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए किए गए उपायों को उनके खिलाफ बताया गया। मुझे लगता है कि लोकसभा चुनाव भारत की जीत थी। भाजपा ने सरकार में वापसी की और मुझे 100 फीसदी भरोसा है कि आगामी चार राज्यों के चुनावों में हमें अच्छा बहुमत मिलेगा। लोगों ने भाजपा में फिर भरोसा दिखाया है कि यह सक्षम है, इसका रिकॉर्ड अच्छा और यह इस देश का भविष्य बदल सकती है। आप प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस के 60 और भाजपा के 15 सालों की तुलना कर सकते हैं। आपको जवाब मिल जाएगा।
मालूम हो कि, इससे पहले गडकरी ने यह भी बताया था कि उन्हें एक बार एक नेता ने प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने पर उन्हें समर्थन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया था कि उनकी ऐसी कोई लालसा नहीं है। गडकरी ने कहा, ‘मुझे एक घटना याद है- मैं किसी का नाम नहीं लूंगा...उस व्यक्ति ने कहा था कि अगर आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, तो हम आपका समर्थन करेंगे।’ हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह वाकया कब का है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘लेकिन, मैंने पूछा कि आपको मेरा समर्थन क्यों करना चाहिए और मुझे आपका समर्थन क्यों लेना चाहिए? प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है। मैं अपने मान्यता और अपने संगठन के प्रति वफादार हूं और मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करूंगा क्योंकि मेरा दृढ़ निश्चिय मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।’