ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन, 2 महीने से दिल्ली AIIMS में थी एडमिट, कल ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार

15-May-2024 03:54 PM

By First Bihar

DESK: दो महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वो वेंटिलेटर पर थी। बुधवार की सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर उन्होंने एम्स में अंतिम सांसें ली। इस घटना की जानकारी ज्योतिरादित्य के कार्यालय ने एक्स पर दिया। 


यह बताया गया कि बड़े दुःख के साथ ये साझा करना चाहते हैं कि राजमाता साहब नहीं रहीं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी का इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। पिछले दो सप्ताह स्थिति बेहद क्रिटिकल थीं। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। ॐ शान्ति।


पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स से उनके दिल्ली स्थित आवास में लाया जाएगा। अगले दिन गुरुवार की सुबह 11 बजे शव को ग्वालियर ले जाया जाएगा जहां अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह को रखा जाएगा और शाम में 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे सिन्धे, शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया के दिल्ली स्थित आवास पहुंचकर राजमाता को श्रद्धांजलि दी। 


बता दें कि राजमाता माधवी राजे सिंधिया एक शाही परिवार से ताल्लूक रखती हैं वो मूलत: नेपाल की रहने वाली थीं। नेपाल राजघराने से वो संबंध रखती थीं। नेपाल के प्रधानमंत्री जुद्ध शमशेर बहादुर माधवी राजे के दादा थे। वो राणा डायनेस्टी के मुखिया भी थे। 1966 में ग्वालियर के महाराजा माधवराव सिंधिया के साथ उनकी शादी हुई थी। माधवी राजे सिंधिया को प्रिंसेज किरण राज लक्ष्मी देवी के नाम से भी जाना जाता है। वही 30 सितंबर 2001 को विमान हादसे में माधवी राजे सिंधिया के पति कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया की मौत हो गयी थी। यह हादसा यूपी के मैनपुरी के पास हुई थी। 

news image

news image

news image

news image