बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
07-Jul-2024 01:24 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री से मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री नीतीश से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। लिखा है कि केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आज पहली बार बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से उनके आवास पर सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया ।
वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूर्व की नियमावलीयों में संशोधन करते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत के तहत दफादार/चौकीदार के आश्रितों के बहाली का प्रावधान करते हुए बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2014 का प्रावधान किया गया था, जिसके तहत 2023 तक दफादार/चौकीदार के आश्रितों की बहाली होती रही है।
पूर्व से सेवानिवृत एवं सेवानिवृत होने वाले दफादारों/चौकीदारों के आश्रितों के बहाली तथा स्वेच्छिक सेवानिवृत के शेष आश्रितों को नियुक्ति पत्र अभी तक निर्गत नहीं किया गया है जबकि एक-दो जिलों में नई बहाली की प्रकिया को शुरू कर दिया गया है जो चिंताजनक विषय है। मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि इस प्रक्रिया को पूर्व की तरह ही पुनः बहाल किया जाए।
साथ ही इन दिनों बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही है इसको लेकर भी माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री जी ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन विषयों को लेकर संबंधित विभागीय कार्यवाई की जाएगी।






