ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का झारखंड दौरा, युवाओं के बीच बाटेंगे नियुक्ति...

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का झारखंड दौरा, युवाओं के बीच बाटेंगे नियुक्ति पत्र

20-Jan-2023 08:12 AM

By First Bihar

RANCHI : झारखंड के युवाओं को आज एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। यहां केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को नियुक्ति पत्र बांटने वाले हैं। इसको लेकर उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि, आज देश में की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और हमारी सरकार इसे दूर करने को लेकर लगातार कार्य कर रही है।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस इन दिनों झारखंड दौरे पर गए हुए हैं। यहां इनको कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है। इसके साथ ही साथ आज सीसीएल के दरभंगा हाउस परिसर में इनको नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भी शामिल होना है। जहां यह झारखंड के युवाओं को नियुक्ति पत्र बाटेंगे।


इसको लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, देश में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। खास करके झारखंड जैसे राज्यों में बेरोजगारी की वजह से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। इसे लेकर हमारी सरकार काफी गंभीर है। इसी समस्या को देखते हुए वो युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। इस दौरान झारखंड जैसे राज्यों में बेरोजगारी को कैसे कम किया जाए, जिससे कि पलायन न हो।


आपको बताते चलें कि, केंद्र सरकार द्वारा रोजगार मेला लगाया जाता है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जनवरी को सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।


पीएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटेंगे और इस मौके पर इन नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।