ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / केंद्र के पैसों को लूट रही बिहार सरकार! बीजेपी विधायक का नीतीश-तेजस्वी पर...

केंद्र के पैसों को लूट रही बिहार सरकार! बीजेपी विधायक का नीतीश-तेजस्वी पर बड़ा आरोप

02-Jun-2023 04:50 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद जेडीयू-आरजेडी और सरकार के अन्य सहयोगी दल लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र की सरकार बिहार के सात सौतेला व्यवहार कर रही है और योजनाओं का पैसा नहीं दिया जा रहा है। बिहार सरकार के इस आरोप पर बीजेपी विधायक ने तीखा हमला बोला है। बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि बिहार की सरकार केंद्र के पैसों को लूट रही है।


दरअसल, बीजेपी विधायक नीरज बबलू मधेपुरा में केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नल जल योजना केंद्र सरकार की योजना है, बिहार सरकार ने उस योजना का नाम बदल कर हर घर नल का जल योजना कर दिया। राज्य में जो भी काम होते हैं वह मुख्यमंत्री की देखरेख में ही होते हैं लेकिन नीतीश कुमार को अब काम से कोई मतलब नहीं रह गया है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब केवल राजनीति और षडयंत्र रचने का काम करते हैं। उन्हें अब केवल प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना है, इसलिए विकास के सभी कामों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। बिहार में नल जल योजना पूरी तरह से फेल हो चुकी है और बिहार सरकार के लोग भारत सरकार के पैसों को लूट के खा रहे हैं। नल जल योजना का पूरा पैसा लूट लिया गया है। बिहार में अगर कोई सबसे फेल्योर योजना है तो वह नल जल योजना है।