TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
17-Feb-2024 07:08 AM
By First Bihar
DELHI : आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक पांच समन जारी किए थे। अब तक हर समन पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। ऐसे में लगातार पांच समन नजरअंदाज करने पर ईडी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब इस पर कोर्ट ने केजरीवाल को समन भेजा था और आज यानी 17 फरवरी को पेश होने को कहा था।
सात फरवरी को राऊज एवेन्यू की एडिशनल मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने शिकायत का संज्ञान लेकर समन जारी कर केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया था। एसीएमएम ने कहा था कि कानूनी तौर पर आरोपी ईडी के समन पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए बाध्य था, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहा।
हर समन पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उन्होंने ईडी को पत्र लिखकर समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि समन का उद्देश्य उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना व गिरफ्तार करना है। ईडी ने शिकायत दायर कर केजरीवाल से पूछताछ करने का निर्देश देने की मांग की है।
उधर, इस मामले में ईडी ने नौ मार्च 2023 को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और तीन अक्टूबर 2023 को आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों ही वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा आप संचार प्रभारी विजय नायर के अलावा कई शराब कारोबारियों समेत अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।