पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
09-Sep-2024 07:13 AM
By First Bihar
DESK : प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी गई है। अनजान नंबर से उनके मैनेजर के पास फोन आया था। ई-मेल पर आई शिकायत के आधार पर पुलिस इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल इस कॉल का उद्देश्य क्या था यह भी जानने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही सभी चीज़ों की जानकारी ली जा रही है।
दरअसल, वसुंधरा में रहने वाले कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीन पांडेय की शिकायत के मुताबिक, शाम छह बजे उन्हें अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कुमार विश्वास का नाम लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह कुमार विश्वास को जान से मार देगा। जिस वक्त कुमार विश्वास के मैनेजर को यह धमकी भरी कॉल आई, उस वक्त कुमार विश्वास सिंगापुर में मौजूद थे। जहां वह सिंगापुर में 8 सितंबर से 13 सितंबर तक श्रीराम कथा कर रहे हैं।
वहीं, पुलिस के मुताबिक, कॉल करने के लिए किसी तरह के ऐप का इस्तेमाल नहीं किया गया। यह सामान्य कॉल थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि मोबाइल नंबर मुंबई का है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज सभी एंगल पर छानबीन कर रही है। हालांकि, कॉल करने वाला व्यक्ति कौन है और क्या करता है, फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
उधर, गाजियाबाद के हिंडन विहार स्थित बालाजी धाम मंदिर के महंत बाबा मछेंद्रनाथ को भी धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी की वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई नंदग्राम थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।