Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?
17-Oct-2024 01:38 PM
By SONU
KATIHAR: कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर, मुकुरिया पंचायतों के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को आजमनगर अंचल की तरफ से वंचित कर दिया गया है। जिसके विरोध में वंचित ग्रामीणों ने सालमारी-बारसोई स्टेट हाईवे 98 पर शिवरामपुर चौक के पास टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया और आजमनगर सीओ को तुरंत हटाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
गुस्साए ग्रामीणों ने आजमनगर सीओ और मुकुरिया-गोरखपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए और कर्मचारियों को अविलंब हटाने की मांग डीएम से कर रहे हैं। गुरुवार के दिन लगभग 11:00 बजे तक सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने सालमारी-बारसोई स्टेट हाईवे 98 पर शिवरामपुर के समीप टायर जलाकर रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने आजमनगर सीओ रिजवान आलम पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने राजस्व कर्मचारी से कथित तौर पर आधा अधूरा रिपोर्ट तैयार कर बाढ़ पीड़ितों की सूची जिला पदाधिकारी को भेज दिया। जिसके चलते बाढ़ पीड़ित जीआर राशि से लाभान्वित नहीं हो पाए। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में सीओ के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है।