बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
22-Nov-2021 09:33 AM
By Manish Kumar
कटिहार : बिहार के कटिहार में मनिहारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात की मौत का मामला प्रकाश में आया है. मृत नवजात के पिता जीतेन्द्र कुमार यादव ने अपने नवजात शिशु की मौत के लिए अस्पताल की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने अस्पताल की एएनएम पर 2 हजार रूपए वसूली करने का आरोप भी लगाया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृत नवजात के पिता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
पीड़ित जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मेरी पत्नी पूजा देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने ले गया था. जहां एएनएम अनमोला कुमारी ने मेरे बच्चे के जन्म के बाद मुझसे ₹2000 की मांग की थी लेकिन मेरे पास ₹100 थे. मैंने उसे पैसे देने की कोशिश की लेकिन उसने कहा कि ₹2000 ही लगेगा. इसको लेकर मैं परेशान हो गया और अपने ससुराल बघार चला गया जहाँ पैसों का इंतजाम करने में मुझे तीन घंटे लग गए. उसने यह भी बताया कि जब वह पैसा लेकर वापस हॉस्पिटल आया और एएनएम अनमोला कुमारी को दिया तभी उसने नवजात बच्चे को रेफर करवाया. तब तक बच्चे की स्थिति काफी खराब हो गई थी और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई.
वहीं इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर इमरान आलम से लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था और उक्त आरोपी अनमोला कुमारी अस्पताल से गायब थी. जबकि एएनएम अनमोला कुमारी का दिन के शिफ्ट में ड्यूटी लगी हुई थी.लेकिन बिना किसी आवेदन और पूर्व सूचना के वह गायब थी. नवजात शिशु की मौत के बाद पीड़ित ने मनिहारी थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है.