कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
23-Dec-2024 09:04 PM
By First Bihar
KATIHAR: STF और कटिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी संजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है। गिरफ्तार संजय ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या के 3 और आर्म्स एक्ट के 10 मामले दर्ज है।
बताया जाता है कि 2 दिसंम्बर 2022 को भावानीपुर दियरा से बकिया दियरा तक में मोहना ठाकुर गिरोह के द्वारा की गई गोली बारी की घटना में पाँच लोगों की हत्या की गयी थी। जिस संदर्भ में बरारी थाना कांड सं0-403/22 दिनांक-08.12.22 विभिन्न धाराओं में एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया था।
उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कटिहार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कटिहार-02 के नेतृत्व में घटना में संलिप्त फरार अपराधकर्मी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। उक्त छापेमारी टीम के द्वारा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध दियरा में निगरानी रखकर आसूचना संकलन करते हुए अन्य स्त्रोतों के आधार पर लागातार छापामारी कर मोहना ठाकुर सहित अन्य अभियुक्तों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही इस कांड में फिरार शेष अभियुक्तों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर लगातार छापेमारी जारी है।
कटिहार पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि दियरा क्षेत्र में लगातार कटिहार पुलिस किसानों को निर्भिक होकर अपने फसल उगाने एवं फसल की कटाई शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए समय-समय पर इलाके में एरिया डॉमिनेशन करते आ रही है और यह अभियान लगातार उक्त दियरा इलाके में जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त दियरा इलाके के सीमावर्ती जिले के पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर समय-समय पर आसूचना संकलन करते हुए छापेमारी की जाती रही है।
इसी कड़ी में कटिहार जिला पुलिस एवं स्पेशल टास्क फोर्स का संयुक्त छापेमारी में मोहना ठाकुर के गिरोह के कुख्यात अपराधी संजय ठाकुर पिता सुदामा ठाकुर साकिन मोहनाचोंदपुर थाना बरारी सेमापुर जिला कटिहार को मुंगेर जिला से गिरफ्तार किया गया हैं। जो दो लाख रूपया का ईनामी हैं।
उक्त अपराधी मोहना ठाकुर गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त है। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के बाद से ग्राम बकिया सुखाय से लेकर दियरा एवं मोहनाचोंदपुर तक के आम लोगों में शांति व्यापत हुआ है। जो हत्या/लुट/डकैती/रंगदारी जैसे दर्जनों अपराध में संलिप्त है। गिरफ्तार संजय ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है। इस पर हत्या के तीन और आर्म्स एक्ट के 10 मामले दर्ज है।
कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट..