ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / अररिया के दो मजदूरों का पार्थिव शरीर पटना लाया गया, एयरपोर्ट पर दी...

अररिया के दो मजदूरों का पार्थिव शरीर पटना लाया गया, एयरपोर्ट पर दी गयी श्रद्धांजलि

19-Oct-2021 06:02 PM

By ASMIT

PATNA: कश्मीर में आतंकियों द्वारा अररिया के दो मजदूर राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। आज दोनों का पार्थिव शरीर कश्मीर से पटना एयरपोर्ट पहुंचा। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री जीवेश मिश्रा और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पटना एयरपोर्ट पर ही मौजूद थे। इस दौरान नेताओं ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आए दिन बिहारी मजदूरों को आंतकवादी अपना निशाना बना रहे हैं। आतंकियों के हमले में अब तक 4 बिहारियों की मौत हो चुकी है। भागलपुर और बांका के मजदूरों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद आतंकियों ने अररिया के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। 


आज दोनों मजदूरों का पार्थिव शरीर कश्मीर से पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर मौजूद नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। पार्थिव शरीर को अब पटना से अररिया ले जाया जाएगा। पैतृक गांव में लोग पार्थिव शरीर के अररिया आने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कश्मीरी पंडित और वहां जो भी अल्पसंख्यक है। आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। उन्हें चुन-चुन कर टारगेट किया जा रहा है।  लेकिन विश्वास दिलाना चाहेंगे की जब तक नरेंद्र मोदी की सरकार है हालात बिगड़ने नहीं देंगे। हालात बहुत जल्दी सामान्य होंगे। एनआईए ने पूरे मामले को अपने हाथ में लिया है। सेना और सुरक्षाबल लगातार मुकाबला कर रहे हैं। अब तक 13 से ज्यादा आतंकवादी मारे भी जा चुके हैं। तीन साल में हालात सामान्य हो रहे थे पिछले दिनों सांसदों का दौरा भी हुआ जिसमें मैं खुद शामिल था। जो शांति अमन चैन का माहौल बना था। यह कश्मीर के हुक्ममरानों को स्वीकार नहीं था। केंद्र और बिहार सरकार पूरे मामले को देख रही है। हम सभी को दोनों सरकार पर भरोसा रखना चाहिए।


सुशील मोदी ने यह भी बताया कि पीएम पैकेज के तहत छह हजार कश्मीरी पंडितों को अब तक सरकारी नौकरी मिल चुकी है। छह हजार मकान बनाए गये है जिसमें एक हजार मकानों में लोग बस चुके है। अमन चैन का माहौल बन गया था। लेकिन इन दिनों आतंकियों द्वारा अशांति फैलानी की कोशिश की गयी है। कश्मीर में बिहारी की हत्या की घटना पर सुशील मोदी ने दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।