ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कश्मीर को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, आधी रात से इंटरनेट और SMS सेवा...

कश्मीर को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, आधी रात से इंटरनेट और SMS सेवा शुरू

01-Jan-2020 08:05 AM

J&K: नये साल के मौके पर जम्मू-कश्मीर को न्यू ईयर गिफ्ट मिला है. मंगलवार आधी रात से कश्मीर के सभी इलाकों में एसएमएस सुविधा शुरू कर दी गई है. मंगलवार आधी रात से सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में भी ब्रॉडबैंड सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने के बाद से घाटी में लैंडलाइन, इंटरनेट और एसएमएस सुविधा बंद कर दी गई थी.


जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि मंगलवार आधी रात से सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में ब्रॉडबैंड सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. वहीं मोबाइल सेवा बहाल करने के इस कदम का जम्मू-कश्मीर के लोगों ने स्वागत किया गया है. स्थानीय लोगों ने सरकार से जनता के लिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को भी बहाल करने की मांग की है.


आपको बता दें कि राज्य में धारा-370 हटाने के बाद मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई थी. अब इस पाबंदी में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है. पहले लैंडलाइन बहाल की गई और फिर पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवाओं को शुरू किया गया. इसके बाद जम्मू में ब्रॉडबैंड इंटनेट को बहाल किया गया, लेकिन कश्मीर में अब भी इस पर रोक है.