बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
21-Oct-2024 06:01 PM
By First Bihar
VAISHALI: रविवार 20 oct. को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में जिन 7 लोगों की मौत हुई थी उसमें वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र स्थित अबाबकरपुर गांव निवासी फहीम नासिर भी शामिल था। फहीम नासिर टनल में सेफ्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आतंकवादियों ने फ़हीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस घटना की खबर मिलते ही वैशाली में रह रहे परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में शादी का माहौल था लेकिन इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया। 7 नवंबर को ही उनकी भतीजी का निकाह होने वाला था। इस घटना की खबर सुनकर बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि फहीम 8 साल से कश्मीर में रह रहा था और इसी साल मार्च महीने में घर आया था। हालांकि फहीम की पत्नी और चार बच्चे रांची में रहते है जो भी रांची से वैशाली के लिए निकल चुके है। इस घर पर फहीम की मां और भाई का परिवार रहता है। फहीम का शव भी कल तक पहुंचने की उम्मीद है।
इधर घर वालों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी मृतक के परिजनों को बिहार सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि मृत फहीम के भाई की बेटी का निकाह 7 नवंबर को होना था जिसके लिए 5 नवंबर को वह घर आने वाला था लेकिन उससे पहले ही वह आतंकियों की गोली का शिकार हो गया।
वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट...