गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
23-Sep-2022 05:27 PM
KISHANGANJ: किशनगंज के माता गुजरी यूनिवर्सिटी में बीजेपी कोर कमिटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में गिरिराज सिंह को छोड़ बीजेपी के कई नेता शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। दरअसल बीजेपी कोर कमिटी की बैठक में शामिल होने वाले नेताओं की गाड़ी को सुरक्षा कारणों को लेकर माता गुजरी यूनिवर्सिटी के बाहर ही रोक दिया गया। जहां गाड़ी से उतरकर बीजेपी नेता पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक गये। किसी भी नेता को इससे एतराज नहीं हुआ लेकिन गिरिराज सिंह इसे लेकर भड़क गये और कार्यक्रम स्थल से वापस सर्किट हाउस लौट गये।
किशनगंज में बीजेपी कोर कमिटी की बैठक हो रही है। अमित शाह बीजेपी नेताओं को संबोधित कर रहे हैं। इसे लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गयी। कार्यक्रम स्थल से थोड़ा पहले ही बीजेपी नेताओं की गाड़ी को रोका गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसा किया गया। किसी भी बीजेपी नेता को इससे कोई एतराज नहीं हुआ लेकिन बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह इसे लेकर भड़क गये।
उनकी गाड़ी को जब सुरक्षा में तैनात अधिकारी ने रोका तब वे भड़क गये और कहने लगे कि छोड़ दो जब तुम अंदर नहीं जाने दोगे तो हम नहीं जाएंगे अब हम सर्किट हाउस जाएंगे। सुरक्षा में तैनात अधिकारी ने कहा कि सर बगल में ही है तब गिरिराज बोले की हम नहीं जानते क्या?..एडमिस्ट्रेशन आप ही देखे हैं क्या?..जब अधिकारी ने कहा कि सबको मना किया गया है.. ऐसा सुनते ही गिरिराज बोले कि मना है तो छोड़ देते है कह देंगे की एडमिनिस्ट्रेशन नहीं जाने दिया। इतना कह गिरिराज सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गये। इस दौरान मीडिया ने जब पूछा कि आखिर क्या नाराजगी है? मीडिया के इस सवाल का बिना कोई जवाब दिए गिरिराज सिंह सर्किट हाउस चले गये।