Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
28-Jan-2021 12:01 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हैं और हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार की शाम अपराधियों ने शहर के नौरंगा पुल के पास सरेसान हार्डवेयर दुकान के कारोबारी और उनके स्टाफ को गोली मार दी थी.
जिसे लेकर आज बेगूसराय में व्यवसाईयों का गुस्सा भड़क गया और सभी ने अपना दुकान बंद कर नौरंगा पुल स्थित रोड जाम कर जमकर हंगामा किया. गुस्साए कारोबारियों ने आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए.
दुकानदारों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधी आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं और मौके से फरार हो जा रहे हैं. पुलिस न तो उन तक पहुंच पाती है और न ही घटना को रोक पा रही है. कारोबारियों का कहना है कि जब तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा . इसके साथ ही सभी दुकानदारों को सुरक्षा मुहैया जिला प्रशासन के द्वारा किया जाए.
बता दें कि 27 जनवरी को रतनपुर थाना अंतर्गत नौरंगा पुल के पास बेखौफ अपराधियों ने देर शाम दुकान पर चढ़कर पॉपुलर हार्डवेयर मालिक स्टाफ को गोली मारकर घायल कर दिया था.।