ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / कर्नाटक में मंत्रियों के पोर्टफोलियो का बंटवारा, येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में चुने गए तीन...

कर्नाटक में मंत्रियों के पोर्टफोलियो का बंटवारा, येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में चुने गए तीन डिप्टी सीएम

27-Aug-2019 12:29 PM

By 13

DESK: लंबे इंतजार के बाद कर्नाटक में आखिरकार मंत्रियों के पोर्टफोलियो का बंटवारा हो गया है. येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में तीन उपमुख्यमंत्री चुने गए हैं. यूपी में दो उप मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश में 5 उप मुख्यमंत्री के बाद अब कर्नाटक में तीन उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. जिनमें एक लिंगायत, एक वोक्कालिग्गा और एक दलित समुदाय से हैं. इन तीनों को चुनने से बीजेपी की एक रणनीति साफ दिखाई दे रही है कि बीजेपी अब केवल लिंगायत वोट बैंक पर निर्भर नहीं रहना चाहती साथ ही वह येदुरप्पा पर भी नकेल कसने की तैयारी कर चुकी है. दरअसल पिछले दो ऐसे मौके देखे गए जहां येदुरप्पा ने हाईकमान का फैसला ना मानते हुए अपने फैसले उन पर थोप दिए थे. ऐसे में बीजेपी ने अब येदियुरप्पा को साफ संदेश दे दिया है. विधानसभा चुनाव में हारे लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी, जो विधानसभा मे 'पोर्न गेट' की वजह से सुर्खियों में आए थे, अब उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं. उन्हें ट्रांसपोर्ट पोर्टफोलियो भी दिया गया है. दूसरे उप मुख्यमंत्री हैं डॉ अश्वत नारायण. डॉक्टर अश्वत नारायण वोक्कालिग्गा नेता हैं, जिन्होंने जेडीएस-कांग्रेस की बगावत में अहम भूमिका निभाई थी. इन्हें उच्च शिक्षा और सूचना तकनीक विभाग दिया गया है. तीसरे उप मुख्यमंत्री दलित हैं. जिनका नाम है गोविंद करजोल. इन्हें समाज कल्याण और पीडब्ल्यूडी विभाग दिए गए हैं. वहीं गृह मंत्रालय येदियुरप्पा के भरोसेमंद लिंगायत नेता बसवराज बोम्मई को दिया गया है.