ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

कराटे चैम्पियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, गोल्ड-सिल्वर समेत 7 पदक पर जमाया कब्जा

31-Dec-2022 07:46 PM

PATNA: पश्चिम बंगाल के कूच विहार स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में ऑल इंडिया सेइशिनकाई शितो-रियो कराटे डू० फेडरेशन के तत्वधान में 20वां ऑल इंडिया इंटर स्कूल एवं सीनियर कराटे चैम्पियनशिप फेडरेशन कप 2022 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने भाग किया। प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक को अपने नाम किया।


इस फेडरेशन कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार को 03 गोल्ड, 03 सिल्वर, 01 ब्रोज पदक हासिल हुआ। ऑल बिहार सेइशिनकाई रितो- रियो कराटे डू. एसोशिएशन के महासचिव सिहान गौतम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 1100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बिहार, पंजाब, बंगाल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड आदि राज्यों के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


इन खिलाड़ियों को पटना रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। बिहार प्रमुख एवं महासचिव सिहान गौतम कुमार ने बताया कि सेइशिनकाई बिहार के पदाधिकारियों एवं संघ की कार्यकारणी की अध्यक्ष निशा पाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष विक्रम पाल एवं नीलिमा प्राजापति ने बिहार की कराटे टीम को प्रतियोगिता मे सफल होने पर शुभकामनाएं दी हैं।