ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / सुशांत से डर गए थे सलमान, करण जौहर के साथ बॉलीवुड माफिया पर...

सुशांत से डर गए थे सलमान, करण जौहर के साथ बॉलीवुड माफिया पर पटना में भी केस

18-Jun-2020 12:34 PM

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में अभिनेता सलमान खान, फिल्म निर्माता करण जौहर समेत अन्य बॉलीवुड हस्तियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. सलमान खान और करण जौहर पर बिहार में दूसरा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. पटना के सीजीएम कोर्ट में सवर्ण सेना की तरफ से केस दर्ज किया गया है. जिसमें सलमान और करण जौहर पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है.

स्वर्ण सेना के अध्यक्ष भागवत शर्मा ने यह मुकदमा दर्ज किया है. भागवत शर्मा ने कहा है कि बिहार में सवर्ण सेना और इन बॉलीवुड हस्तियों की फिल्में रिलीज नहीं होने देंगे, जो सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार हैं. स्वर्ण  सेना के अध्यक्ष ने कहा है कि सलमान खान हों या करण जोहार उन्हें कानूनी रूप से खींचकर पटना लाया जाएगा.

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज किया गया था. इसमें बॉलीवुड के आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है. मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा ने सलमान खान, संजय लीला भंसाली, करण जौहर, आदित्य चौपड़ा समेत 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इन सभी को सुशांत सिंह राजपूत के मौत का जिम्मेवार माना गया है. इनलोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुकदमा दायर किया गया है.  सुशांत के सुसाइड के बाद यह मामला सामने आया था कि इनलोगों ने अपने हाउस की फिल्में देने पर बैन लगा दिया था. जिसके कारण सुशांत से 6 फिल्में छिन ली गई है. जिसके कारण सुशांत तनाव में रहने लगे और परेशान होकर सुसाइड कर लिया.