मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
30-Jul-2020 12:30 PM
PATNA: बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था तो पहले से ही गड़बड़ है. कोरोना संकट ने और इसका असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है. रोहतास के करगहर पीएचसी के बाहर एक गंभीर रूप से सड़क हादसे में घायल शख्स का ठेले पर ही इलाज शुरू हो गया. हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
घायल को ठेला से लाया गया हॉस्पिटल
बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया. उसको हॉस्पिटल लाने के लिए पहले तो एंबुलेंस नहीं मिला. घायल को किसी तरह से ठेले पर लोग पीएचसी लेकर आए. उसका पैर टूट गया था वह दर्द से तड़प रहा था. यहां पर हॉस्पिटल में भर्ती करने के बदले ठेले पर ही इलाज कर दिया गया. उसके बाद मरीज को सदर हॉस्पिटल सासाराम रेफर कर दिया.
हॉस्पिटल में सबकुछ, लेकिन स्टाफ नहीं
वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत प्रभारी डॉ. अनिल कुमार सफाई देने लगे. कहा कि हॉस्पिटल में स्ट्रेचर से लेकर तमाम तरह की सुविधाएं हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पाता है. स्टाफ के कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है. मरीज को जल्दी रेफर किया जाना था. इसलिए ठेले पर उसका इलाज कर रेफर कर दिया गया.