बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
17-Feb-2024 08:14 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कांटी स्थित कृष्णा पैलेस में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की वैशाली लोकसभा अंतर्गत संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें वैशाली लोकसभा प्रभारी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बूथ कमिटी की चर्चा की। कहा कि पिछले कई महीने से वैशाली लोकसभा का 75 प्रतिशत पंचायत घूम चुके हैं। हमारा संगठन काफी मजबूत है। इस दौरान एक-एक पंचायत अध्यक्ष से मिल चुके हैं। पंचायत अध्यक्ष ने बूथ कमिटी बना लिया है।
उन्होंने कहा कि जब पटना में रहते हुए हमने वैशाली लोकसभा के तमाम पंचायतों का दौरा किया। हमारा संगठन काफी अच्छा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारधारा से कई लोग जुड़े हैं। बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को लोगों ने अच्छे से समझा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी होती है। किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है। हमारे पार्टी में बहुत कार्यकर्ता हैं और कई लोग अभी भी लोजपा (रामविलास) से जुड़ रहे हैं।