ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / कन्हैया पर नहीं चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस को...

कन्हैया पर नहीं चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस को नहीं दी मंजूरी

06-Sep-2019 11:57 AM

By 13

DESK: JNU नारेबाजी मामले में कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा नहीं चलेगा. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस को देशद्रोह का मुकदना चलाने की अनुमति नहीं दी है. आम आदमी पार्टी की सरकार कन्हैया समेत 9 छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने को लेकर दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र पर तैयार नहीं हैं. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस मामले में अपनी राय दी है. उन्होंने कहा है कि पुलिस ने जो साक्ष्य पेश किया है, उसके मुताबिक कन्हैया और अन्य छात्रों पर देशद्रोह का मामला नहीं बनता है. आपको बता दें कि देशद्रोह और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसे मामले में कोर्ट, पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान नहीं ले सकता है. उसके लिए संबंधित राज्य के गृह मंत्रालय की मंजूरी जरूरी होती है. वैसे अंतिम फैसला कोर्ट पर ही निर्भर करता है. क्या है मामला? दरअसल फरवरी 2016 में JNU कैंपस में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस  दौरान कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाए गए थे. कन्हैया समेत 9 छात्रों पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा था. जिसके बाद देशभर में कन्हैया के खिलाफ विरोध हुआ था. इस घटना के बाद जेएनयू छात्र संघ के तत्कालीन अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार भी किया गया था.