ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

कन्हैया के करीबी शाह रजा लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक बिगाड़ सकते हैं RJD का खेल

12-Mar-2020 05:51 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के करीबी ने बिहार से राज्यसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया है. नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कन्हैया कुमार की रैली में शामिल रहने वाले शाह रजा ने राज्यसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. शाह रजा कल राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.


पटना में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शाह रजा ने कहा है कि उनके पास न केवल नामांकन के लिए प्रस्तावक है, बल्कि वह राज्यसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखा देंगे. सीएए के विरोध में कन्हैया कुमार ने जब रैली की थी तब भी शाह रजा में उसमें जमकर भागीदारी की थी. कयास लगाया जा रहा है कि शाह राजा लेफ्ट के साथ कांग्रेस के कुछ विधायकों की मदद से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर लेंगे, अगर ऐसा होता है तो फिर राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग अनिवार्य हो जायेगा.


पटना के समनपुरा में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जब धरना और प्रदर्शन किया जा रहा था, तो शाहजहां उसमें शामिल हुए थे. सीएए के विरोध में कन्हैया जब फुलवारीशरीफ पहुंचे थे, तब भी शाह रजा उनके साथ थे. शाह रजा को कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान का करीबी माना जाता है. अब देखना है कि शाह रजा राज्यसभा के लिए अपना नामांकन करते हैं या नहीं.