छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
07-Aug-2021 08:55 AM
PATNA : कल रविवार से पटना नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के महासचिव नंदकिशोर दास ने इसका एलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि आज शनिवार को मौर्यलोक में स्थित निगम मुख्यालय में निगमकर्मी विशाल प्रदर्शन करेंगे और कल से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.
इसे भी पढ़ें - पटना नगर निगम में चेयर गेम, मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला आज
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के महासचिव नंदकिशोर दास ने बताया कि निगम कर्मियों की कई मांगें हैं. उसमें ये मुख्य है कि निगम के दैनिक कर्मचारियों की सेवा नियमित की जाये और उन्हें समान काम के बदले समान वेतन का भुगतान किया जाये. साथ ही 18 हजार रुपये मासिक मजदूरी देने का आदेश भी दिया जाये.
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने ये भी जानकारी दी कि ईपीएफ की गड़बड़ी दूर करना काफी अहम है. साथ ही प्राइवेट कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से कर्मियों के हटाने पर भी रोक लगना बहुत जरूरी है. इसके अलावा भी और कई मांगें हैं, जिसको लेकर 9 अगस्त से पटना नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे.